Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : रीवा में जीतू पटवारी का अनोखा अंदाज: ढाबे में...

MP News : रीवा में जीतू पटवारी का अनोखा अंदाज: ढाबे में तंदूरी रोटी बनाते नजर आए नेता

0
115

रीवा। अकसर राजनीति के अखाड़े में विरोधियों पर हमलावर रहने वाले जीतू पटवारी का बुधवार को एक अलग ही रूप देखने को मिला। रीवा जिले के चाकघाट स्थित बाबा ढाबा में उन्होंने खुद तंदूर में तंदूरी रोटी बनाई।

जनता के बीच आम इंसान की तरह बैठकर रोटियां बनाने वाले इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। उनके इस सादगी भरे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह मौका था पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी की जन्मशताब्दी का। रीवा में उनकी मूर्ति का अनावरण और उसके बाद एक सभा का आयोजन हुआ। इस सभा में शामिल होने कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

जीतू पटवारी प्रयागराज से रीवा की ओर कार द्वारा आ रहे थे। रास्ते में चाकघाट स्थित बाबा ढाबा में रुकते हुए उन्होंने अचानक तंदूर में रोटियां बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां उपस्थित थे।

उनकी यह सादगी और आम इंसान के साथ जुड़ाव का यह अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया।

सोशल मीडिया रिएक्शन :

उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और जनता उनके इस अनोखे अंदाज की जमकर तारीफ कर रही है।

Share The News
Previous articleCG BREAKING : रिटायर्ड IAS अधिकारी निरंजन दास हिरासत में, सिंडिकेट का हिस्सा रहे अधिकारी और कारोबारी
Next articleCG News : घरघोड़ा में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here