Sunday, October 4, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur Breaking : मालवीर पंचायत के टांडा गांव में चिकनगुनिया का प्रकोप,...

Burhanpur Breaking : मालवीर पंचायत के टांडा गांव में चिकनगुनिया का प्रकोप, 3 सैंपल पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

Burhanpur Breaking : बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के ग्राम पंचायत मालवीर के टांडा गांव में चिकनगुनिया का प्रकोप सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बीते दिनों जांच के लिए भेजे गए सैंपल में तीन की रिपोर्ट चिकनगुनिया पॉजिटिव आई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने टांडा गांव और उसके आस-पास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्टि की गई है कि कुछ दिन पहले टांडा गांव से संदिग्ध मरीजों के 5 सैंपल खंडवा लैब भेजे गए थे। इन सैंपल में से 3 सैंपल की रिपोर्ट चिकनगुनिया पॉजिटिव आई है। इसके अलावा, गांव में दो नए मरीज भी सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Burhanpur Breaking : संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद, स्वास्थ्य विभाग अब टांडा गांव सहित आस-पास के अन्य गांवों में भी कड़ी निगरानी रख रहा है ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। विभाग की टीमों ने इन क्षेत्रों में सर्वे और जांच शुरू कर दी है।

Burhanpur Breaking : अब तक, स्वास्थ्य विभाग को टांडा गांव और निकटवर्ती क्षेत्रों में चिकनगुनिया के संभावित 25 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि, इनमें से कई मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। विभाग इन सभी संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग कर रहा है और उन्हें आवश्यक दवाइयां और उपचार प्रदान कर रहा है।

Burhanpur Breaking : स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। चिकनगुनिया एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इसलिए विभाग ने गांव वालों को अपने घरों और आस-पास पानी जमा न होने देने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने और मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में फॉगिंग और लार्वानाशक छिड़काव का कार्य भी तेज कर दिया गया है ताकि प्रकोप को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here