Indore Crime news:इश्क… इनकार… और फिर खौफनाक कत्ल, कातिल की पूरी कहानी बेनकाब, प्रेमी की करतूत जानकर उड़ जाएंगे होश

Sanjay Sahu
Indore Crime news

Indore Crime news:इंदौर : शादी से इनकार… तो प्रेमी बना कातिल। कत्ल के बाद रची ऐसी साजिश कि हर किसी को लगे युवती ने आत्महत्या की है या हादसे में जिंदा जल गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कातिल की पूरी कहानी बेनकाब कर दी। बैंक कर्मचारी युवती की मौत आग से नहीं, बल्कि गला घोंटकर की गई थी। इसके बाद शव पर पेट्रोल डालकर आग लगाई गई और उसे जली हुई हालत में छोड़ आरोपी फरार हो गया। इंदौर पुलिस ने अब इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Indore Crime news:दरअसल 26 जुलाई को खजराना थाना क्षेत्र के तपेश्वरी बाग स्थित किराए के कमरे मे बैंक कर्मचारी युवती का जला हुआ शव मिला था। कमरे का मंजर देखकर हर कोई इसे आत्महत्या या हादसा मान रहा था। लेकिन पुलिस ने जल्दबाजी में किसी नतीजे पर पहुंचने के बजाय घटनास्थल से हर साक्ष्य जुटाया। एफएसएल टीम की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों ने मौत की पूरी कहानी बदल दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती की मौत आग से नहीं, बल्कि गला दबाकर की गई थी। यानी शव को जलाया गया, लेकिन हत्या पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान एक युवक पेट्रोल का डिब्बा लेकर घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दिया। यही फुटेज पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ।

वीओ-3 तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी की पहचान ग्वालियर जिले के डबरा निवासी मयंक शाक्य के रूप में हुई, जो पिछले पांच साल से मृतका का करीबी मित्र था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। युवती के शादी से इनकार करने पर उसने गुस्से में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, ताकि पूरा मामला आत्महत्या या हादसा लगे।

पुलिस ने आरोपी मयंक शाक्य को गिरफ्तार कर हत्या और साक्ष्य नष्ट करने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई थी और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड की हर कड़ी जोड़ने में जुटी है।

Indore Crime news:शादी से इनकार ने एक रिश्ते को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। प्रेमी ने कत्ल के बाद आग की लपटों में सच्चाई छिपाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की पड़ताल ने उसकी पूरी साजिश बेनकाब कर दी। कैमरे पर कैद एक सुराग ने आखिरकार कातिल को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *