Sunday, April 26, 2026
31.7 C
Raipur

Bhopal Gunga Police Station : भोपाल में सनसनीखेज वारदात : मायके से पत्नी को लेने आए जीजा ने साले की चाकू से वार कर हत्या की

Bhopal Gunga Police Station : भोपाल। राजधानी भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक आरोपी पति ने अपनी पत्नी के मायके में आकर साले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी के साथ ससुराल जाने से इनकार करने पर आरोपी आक्रोशित हो उठा और इस वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी भूरा खान (निवासी ग्राम डोबरा, रातीबड़) की पत्नी पिछले करीब दो महीनों से मायके (ग्राम खादमपुर) में रह रही थी। सोमवार को भूरा खान अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए उसके मायके आया था, लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी और ससुराल पक्ष के बीच तीखी कहासुनी हो गई।

Bhopal Gunga Police Station पुलिस के अनुसार, आरोपी भूरा खान को शक था कि उसकी पत्नी का भाई अब्दुल उर्फ अब्दुल्ला खां (मृतक) उसके वैवाहिक जीवन में दखल दे रहा है और उसी के कहने पर उसकी पत्नी ससुराल नहीं जा रही है। जीजा और साले के बीच इस पारिवारिक विवाद को लेकर पहले भी मोबाइल फोन पर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश और गुस्से में आकर आरोपी ने खौफनाक कदम उठाया।

विवाद के करीब सात घंटे बाद, आरोपी भूरा खान 40 किलोमीटर का सफर तय कर गुनगा थाना क्षेत्र के खादमपुर गाँव पहुँचा। उसने अपने साले अब्दुल उर्फ अब्दुल्ला खां पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में गंभीर रूप से घायल अब्दुल की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भूरा खान मौके से फरार हो गया।

Bhopal Gunga Police Station इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी भूरा खान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी देहात रामशरण प्रजापति ने बताया कि आरोपी एक ट्रक चालक है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल, करोड़ों की...

बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल, करोड़ों की...

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग से सियासी हलचल 93% मतदान के बाद ‘बदलाव’ या ‘बरकरार’ पर नजरें...

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग से सियासी हलचल 93% मतदान के बाद ‘बदलाव’ या ‘बरकरार’ पर नजरें...

नकली घी का घिनौना खेल, जानवरों की चर्बी मांस मिलाकर सालों से बन रहा था जहर...#mp #crime #food

नकली घी का घिनौना खेल, जानवरों की चर्बी मांस मिलाकर सालों से बन रहा था जहर...#mp #crime #food

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories