MP News : सागर में दिल दहला देने वाली सामूहिक आत्महत्या: पिता, बेटी, बेटा और दादी ने खाई सल्फास, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

VIKASH KHALKHO

MP News : सागर। मध्य प्रदेश के सागर ज़िले के टेहर गांव से एक दिल झकझोर देने वाली ख़बर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मरने वालों में 45 वर्षीय पिता मनोहर लोधी, उनकी 18 साल की बेटी शिवानी, 16 वर्षीय बेटा अंकित और 70 वर्षीय मां फूलरानी लोधी शामिल हैं। चारों ने सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जान दी।

घटना तब सामने आई जब शुक्रवार देर रात अचानक घर से चीखने-कराहने की आवाज़ें आने लगीं। परिजनों के मुताबिक मनोहर की पत्नी कुछ दिनों पहले मायके गई हुई थीं। इस दौरान घर में रह रहे चारों लोगों ने यह खौफनाक कदम उठाया।

आत्महत्या की पूरी घटनाक्रम:

शनिवार तड़के 3 बजे के करीब मनोहर लोधी को उल्टियां होने लगीं। उनके छोटे भाई नंदराम सिंह लोधी ने शोर सुनकर देखा तो हालत बिगड़ी हुई थी। जब तक एम्बुलेंस आई, तब तक मां फूलरानी और बेटे अंकित की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में शिवानी और मनोहर को सागर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट:

खुरई सिविल अस्पताल की डॉक्टर वर्षा केशरवानी ने पुष्टि की कि चारों ने सल्फास की गोलियां खाई थीं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दो की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य की जान रेफर करते वक्त चली गई।

क्या है आत्महत्या की वजह?

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि पारिवारिक तनाव या डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या की गई होगी। फिलहाल पुलिस मृतकों के रिश्तेदारों और गांव वालों से पूछताछ कर रही है।

ग्रामीणों में पसरा मातम

टेहर गांव में इस सामूहिक आत्महत्या से मातम पसर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मनोहर एक सीधे-सादे इंसान थे, जो बच्चों की पढ़ाई को लेकर बेहद चिंतित रहते थे। वे क्यों ऐसा कदम उठाएंगे, यह किसी को समझ नहीं आ रहा है।

पुलिस जांच जारी

खुरई अर्बन थाने के प्रभारी योगेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। चार लोगों की सामूहिक आत्महत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *