IPS Transfer Breaking : एमपी में आधी रात 7 आईपीएस के तबादले……

Parivesh

IPS Transfer Breaking : मध्य प्रदेश शासन ने आधी रात को 7 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें एडीजी और आईजी स्तर के अफसर शामिल हैं। इस आदेश के तहत कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार और नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

IPS Transfer Breaking : मुख्य बदलाव:

  • राजाबाबू सिंह को अब एडीजी प्रशिक्षण का जिम्मा दिया गया है। उनके पास पहले जो एडीजी शिकायत और मानवाधिकार का प्रभार था, वह वापस लिया गया।

  • इरशाद वली को आईजी एसएएफ भोपाल रेंज और आईजी एसएएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

READ MORE : Horoscope 23 October 2025 : सिंह और तुला के लिए शुभ दिन, कन्या और कर्क रहें सतर्क

  • देव प्रकाश गुप्ता को एडीजी मानव अधिकार और शिकायत पीएचक्यू के साथ-साथ एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैन्युअल, आरएंडडी और पुलिस सुधार पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार मिला।

  • केपी व्यंकटेश्वर राव, एडीजी नारकोटिक्स, को एडीजी तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

  • अन्य आईजी अफसरों को भी आईजी इन्वेस्टिगेशन, आईजी एससीआरबी, आईजी एसआईएसएफ और आजाक जैसे अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं।

READ MORE : Salasar Balaji Aarti Live : दीपों की रोशनी में नहाया दरबार, भक्ति में डूबे हजारों श्रद्धालु

इस बदलाव के बाद पुलिस प्रशासन में जिम्मेदारियों का संतुलन बनाने और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *