MP News: रीवा में चलती कार में लगी आग, बड़ी पुल के पास मचा हड़कंप, दमकल ने पाया काबू

Rahul Goshwami

MP News: Rewa: रीवा शहर में बड़ी पुल के पास चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना बीहर रिवर फ्रंट के सामने हुई, जहां इंजन से धुआं उठने के बाद कार में आग भड़क गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

MP News: Rewa: जानकारी के अनुसार, घोघर निवासी फयाज खान, जो पेशे से मिस्त्री हैं, अपनी कार से ट्रांसपोर्ट नगर से घर लौट रहे थे। तभी बड़ी पुल से घोघर जाने वाले मार्ग पर बीहर रिवर फ्रंट के सामने अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी।

MP News Job Scam: नौकरी के नाम पर ठगी सिंगरौली में युवक से 85 हजार की धोखाधड़ी,आरोपी पर कार्रवाई की मांग

MP News: Rewa: चलती कार में आग लगने से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ देर के लिए दोनों ओर से यातायात भी प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों की मदद और चालक की सतर्कता से आग को फैलने से रोका गया।

MP News: Rewa: सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर पूरी तरह काबू पाया। घटना में कार का इंजन हिस्सा बुरी तरह जल गया है।

MP News: Rewa: फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *