farmer protest : किसानों से भिड़े पूर्व मंत्री लाखन सिंह, कहा – “तुम जैसे एलिमेंट ही जनता का सत्यानाश कर रहे हैं”

VIKASH KHALKHO

farmer protest : ग्वालियर। भितरवार तहसील क्षेत्र के गड़ाजर गांव में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक लाखन सिंह यादव किसानों की फसल की स्थिति देखने पहुंचे। लगातार चार दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, जिसकी जानकारी लेने वे गांव पहुंचे थे।

मौके पर मौजूद एक किसान ने लाखन सिंह से सवाल किया — “आपने 15 साल में क्या किया?”
यह सवाल सुनते ही पूर्व मंत्री लाखन सिंह भड़क गए और किसान को जवाब देते हुए बोले — “तुम जैसे एलिमेंट ही जनता का सत्यानाश कर रहे हैं।”

farmer protest :  मौके पर माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। किसानों ने पूर्व मंत्री से खाद और मुआवजे की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। इसी दौरान लाखन सिंह ने कहा कि “मेरे कार्यकाल में कभी जनता ने मुर्दाबाद के नारे नहीं लगाए, बल्कि किसानों ने मौजूदा विधायक मोहन सिंह राठौर के खिलाफ नारे लगाए थे।”

उन्होंने आगे कहा कि “मेरा मुकाबला तो उनके पूर्वज भी नहीं कर सकते।”
किसान और पूर्व मंत्री के बीच हुई इस तीखी झड़प का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *