Bhopal News : भू-माफिया से मिलीभगत, SDM पर विधवा की जमीन फर्जीवाड़े का आरोप…

0
157
Bhopal News
Bhopal News

Bhopal News : भोपाल। राजधानी के एमपी नगर एसडीएम कार्यालय पर गंभीर आरोप लगे हैं। बरखेड़ा पठानी की रहने वाली विधवा नीतू सिंह ने आरोप लगाया है कि एसडीएम लक्ष्मीकांत खरे ने उनसे 25 लाख रुपए रिश्वत मांगी। रिश्वत न देने पर जमीन विवाद में उनके विरोधी पक्ष को फायदा पहुँचाया गया और रिकॉर्ड में फर्जी नामांतरण कर दिया गया।

Bhopal News : नीतू सिंह के मुताबिक, उनके पति स्व. मोहर सिंह की मृत्यु के बाद 1.10 हेक्टेयर जमीन उनके नाम हुई थी। फरवरी 2023 में तहसीलदार नजूल एमपी नगर ने फौती नामांतरण का आदेश भी दिया था। लेकिन अक्टूबर 2023 में एसडीएम ने आदेश जारी कर जमीन का हिस्सा कम कर दिया। जनवरी 2024 में राजस्व रिकॉर्ड में भी बदलाव कर दिए गए, जबकि अपर आयुक्त से मिला स्थगन आदेश अभी लागू था।

महिला का कहना है कि भू-माफिया विजय श्रीवास्तव के साथ मिलीभगत कर एसडीएम ने 50 लोगों के नाम पर फर्जी नामांतरण कर दिया। विरोधी पक्ष की अनुपस्थिति में भी एसडीएम उनकी तरफ से पैरवी करते हैं और उन्हें फर्जी बताकर कानूनी कार्रवाई की धमकी देते हैं।

पीड़िता ने इस मामले में कलेक्टर से लेकर गोविंदपुरा थाने तक शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि विरोधी पक्ष ने उनकी संपत्ति की फेंसिंग तक तोड़ दी, फिर भी प्रशासन खामोश है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here