CG News: ट्रक ने बाइक सवार भाजपा मंडल महामंत्री को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

Sanjay Sahu
CG News

CG News: कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खदौरा गांव में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार टिपर ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान बचरा पोड़ी निवासी सुरेश कुमार सिदार के रूप में हुई है। वह भाजपा के बचरा पोड़ी मंडल में महामंत्री के पद पर कार्यरत थे और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते थे। जानकारी के मुताबिक, सुरेश सिदार किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान खदौरा गांव में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार टिपर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG News: हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर बैकुंठपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टिपर ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं, हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *