CG NEWS : बिलासपुर में सीएम कार्यक्रम के दौरान हंगामा, सुरक्षाकर्मियों से भिड़े कार्यकर्ता, समझाइश के बाद मामला शांत

Sanjay Sahu

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रहंगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए आगे बढ़ रहे कुछ कार्यकर्ताओं को सुरक्षा में तैनात जवानों ने निर्धारित दायरे से आगे जाने से रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

CG NEWS : कुछ देर तक बहस जारी रही और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने हस्तक्षेप किया और कार्यकर्ताओं को समझाइश दी। समझाने के बाद मामला शांत हुआ और कार्यक्रम नियत क्रम से शुरू हो सका।

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान वे 263 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं। इनमें सड़क, पुल, अस्पताल और सिंचाई परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कई ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के 24.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये की राशि भी अंतरित करेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *