Illegal Beer Smuggling MP : एक परमिट पर दो ट्रकों से हो रही थी बीयर की तस्करी; पुलिस ने जब्त की 1 करोड़ की शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Illegal Beer Smuggling MP : इंदौर (28 फरवरी 2026): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लसूड़िया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद शातिराना तरीके से की जा रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है, जिसमें तस्कर एक ही परमिट का उपयोग कर दो अलग-अलग वाहनों से बीयर की सप्लाई कर रहे थे। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की शराब और वाहन जब्त किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर बायपास पर घेराबंदी डीसीपी कुमार प्रतीक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना लसूड़िया की टीम को मुखबिर से इनपुट मिला था कि देवास की ओर से भारी मात्रा में अवैध शराब इंदौर में प्रवेश करने वाली है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इंदौर बायपास पर नाकाबंदी की। इस दौरान देवास की ओर से आ रहे एक टाटा ट्रक और एक आयशर वाहन को रोककर जब तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए।

80 लाख की बीयर और दस्तावेजों में खेल जांच के दौरान दोनों वाहनों में ‘बोल्ट सुपर स्ट्रांग बीयर’ के 1400-1400 कार्टून (कुल 2800 कार्टून) भरे पाए गए। जब पुलिस ने चालकों से परमिट मांगा, तो पता चला कि दोनों वाहन एक ही परमिट नंबर पर चल रहे थे। इस तकनीकी धोखाधड़ी के जरिए टैक्स चोरी और अवैध परिवहन को अंजाम दिया जा रहा था। जब्त बीयर की कीमत करीब 80 लाख रुपये और दोनों वाहनों की कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस दस्तावेजों में गंभीर गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चालक काशीराम डाबर और शेख अजगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इन दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है कि शराब की यह बड़ी खेप कहाँ से लाई गई थी और इंदौर में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इस कार्रवाई ने शराब सिंडिकेट के काम करने के नए तरीकों को उजागर कर दिया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *