Gambling house raid : परदेशीपुरा में देर रात जुआं घर पर छापा, स्टाफ की मिलीभगत की आशंका; छह जुआरी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Gambling house raid : इंदौर। परदेशीपुरा पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके में लंबे समय से संचालित एक अवैध जुआं घर पर छापा मारकर छह जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह जुआ अड्डा लंबे समय से सक्रिय था और सूत्रों के अनुसार, इसके संचालन में थाने के कुछ स्टाफ की मिलीभगत होने की भी चर्चाएं सामने आ रही थीं। पुलिस ने मौके से 84 हजार रुपये नकद, ताश की गड्डियां और जुएं की अन्य सामग्री जब्त की है।

Read More : Breaking Indore : राऊ में चरित्र शंका पर विवाद, मकान मालिक ने किराएदार को चाकू मारा; CCTV फुटेज सामने

दरअसल, यह जुआं घर पुलिस के लिए लगातार चुनौती बना हुआ था। जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी (टीआई) द्वारा पूर्व में दो से अधिक बार यहाँ दबिश दी गई थी, लेकिन हर बार जुआरियों को पुलिस के आने की सूचना पहले ही मिल जाती थी और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ता था। इस बार पुलिस ने विश्वसनीय मुखबिर की पक्की सूचना पर बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई की रणनीति बनाई और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की।

Gambling house raid : छापेमारी के दौरान जुआरियों ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पहले से तैयार पुलिस दल ने उन्हें सफलतापूर्वक घेरकर पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गतिविधियों को लेकर स्थानीय नागरिक लगातार शिकायतें कर रहे थे। लोगों का कहना था कि पुलिस कार्रवाई होने के बावजूद जुआं घर हर बार फिर से सक्रिय हो जाता था, जिससे इलाके में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था।

Gambling house raid : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने अब पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की गहनता से जाँच करेगी कि क्या थाने के किसी पुलिसकर्मी की मिलीभगत इस अवैध जुआं घर के संचालन में रही है। टीआई राजेश दंडोतिया के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से नेटवर्क के अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए पूछताछ की जा रही है और पुलिस का दावा है कि आगे भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *