Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh M.P Crime : रीवा में अवैध शराब का कारोबार बेखौफ, पुलिस पर...

M.P Crime : रीवा में अवैध शराब का कारोबार बेखौफ, पुलिस पर उठे सवाल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नशा विरोधी अभियान के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। गढ़ थाना क्षेत्र के लालगांव चौकी इलाके में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

खुलेआम चल रहा अवैध कारोबार

जानकारी के अनुसार, लालगांव के पताई मोड़ पर सुधीर उर्फ गोलू तिवारी नामक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर अवैध शराब का कारोबार साफ नजर आ रहा है।

मकान से संचालित हो रहा धंधा

सूत्रों का दावा है कि यह अवैध गतिविधि संतोष शुक्ला के मकान से संचालित की जा रही है। आरोप यह भी है कि शराब ठेकेदारों द्वारा सप्लाई की जा रही शराब को यहां अवैध तरीके से बेचा जा रहा है।

महिलाओं और छात्राओं को खतरा

मुख्य मार्ग पर चल रहे इस अवैध कारोबार का सबसे ज्यादा असर स्थानीय महिलाओं और छात्राओं पर पड़ रहा है। क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे राह चलना भी मुश्किल हो गया है।

पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लालगांव चौकी और गढ़ थाना पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी है, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। कुछ लोगों का कहना है कि इस अवैध धंधे में पुलिस की कथित मिलीभगत भी हो सकती है।

कार्रवाई की मांग तेज

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here