IPL 2026 : आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर! SRH vs LSG और RCB vs CSK आमने-सामने

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : IPL 2026 में रविवार को लगातार दूसरे दिन डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें क्रिकेट फैंस को दो बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होगा, जबकि शाम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा।

SRH vs LSG: जीत की लय vs जीत की तलाश

पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।
SRH ने पिछले मैच में कोलकाता को 65 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि LSG को अपने पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

 हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ ने 4 और हैदराबाद ने 2 मैच जीते हैं। ऐसे में आंकड़ों के आधार पर LSG का पलड़ा भारी नजर आता है।

Read More : आधा इंसान-आधा जानवर! कराची चिड़ियाघर की ‘मुमताज बेगम’ बनी रहस्य और आकर्षण का केंद्र

पिच और मौसम रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। मैच के दौरान तापमान 34-36°C रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है।

RCB vs CSK: शाम का हाई-वोल्टेज मुकाबला

दिन का दूसरा और सीजन का 11वां मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। RCB ने सीजन की शुरुआत जीत से की है, जबकि CSK को दोनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

CSK का RCB पर दबदबा

दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मैच हुए हैं, जिसमें CSK ने 22 और RCB ने 13 मैच जीते हैं। हालांकि पिछले सीजन दोनों मुकाबले RCB ने जीते थे।

फॉर्म में कोहली, CSK की गेंदबाजी कमजोर

RCB के विराट कोहली ने पहले ही मैच में 69 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं CSK की बल्लेबाजी अच्छी रही, लेकिन गेंदबाजी कमजोर नजर आई, जिसके कारण 200+ स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई।

चिन्नास्वामी में रन बरसने के आसार

यह पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है और यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने 25% बारिश की संभावना जताई है।

कहां देखें मैच?

IPL 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में ब्रह्म मुहूर्त में सजी महाकाल की दिव्य भस्म आरती, भक्तों ने किए अलौकिक दर्शन

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Related Articles

Popular Categories