Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh Sports University in Cg: छत्तीसगढ़ में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, 1000 करोड़ रुपये...

Sports University in Cg: छत्तीसगढ़ में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, 1000 करोड़ रुपये होंगे खर्च, खेल और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे

Sports University in Cg: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य अब सिर्फ धान के लिए ही नहीं, बल्कि ‘खिलाड़ियों की खान’ के रूप में देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाने की तैयारी में है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने का हाई-प्रोफाइल ड्राफ्ट प्रपोजल तैयार कर लिया है।

CG NEWS : कोरबा में पुलिस कांस्टेबल ने दोस्त की पत्नी पर डाली गंदी निगाह, पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया FIR दर्ज

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रारंभिक बजट प्रस्तावित है। यूनिवर्सिटी के संचालन पर हर साल लगभग 155 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिनकी व्यवस्था राज्य और केंद्र की खेलो इंडिया योजना, UGC और सेल-NTPC जैसी कंपनियों के CSR फंड के माध्यम से की जाएगी।

प्रारंभ में इसे मणिपुर स्थित राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय से संबद्ध करने का भी प्रस्ताव है। हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने का भरोसा दिया था।

यूनिवर्सिटी का मॉडल:

स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी: अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और रिसर्च के लिए

नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मणिपुर: वैधानिक और शैक्षणिक ढांचे के लिए

दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी: स्कूल-यूनिवर्सिटी एकीकृत मॉडल, ताकि बच्चों को छोटी उम्र से प्रशिक्षित किया जा सके

Sports University in Cg: खेल मंत्री अरुण साव ने बताया कि यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के सामने रखा जा चुका है और इसे जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

Sports University in Cg: यह यूनिवर्सिटी न केवल खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर तैयार करेगी, बल्कि हर जिले में खेल कॉलेजों के लिए एक संबद्ध विश्वविद्यालय के रूप में भी काम करेगी। इससे राज्य में स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और खेल क्षेत्र में हजारों नए रोजगार अवसर सृजित होंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here