ED Raids Chhattisgarh CGPSC: सीजीपीएससी घोटाला: पूर्व CM के PA के रिश्तेदार के ठिकानों पर छापे, वित्तीय दस्तावेज व डिजिटल डिवाइस जब्त

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-CGPSC Scam ED Action: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा 2020 और 2021 में हुए बहुचर्चित प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 1 सितंबर को रायपुर, दुर्ग, धमतरी और जशपुर में कुल पांच प्रमुख ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) की धारा 19 के तहत मुख्य आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर लिया गया है।

ED द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई सीबीआई (CBI) और राज्य की एंटी करप्शन ब्यूरो/इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW-ACB) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की जा रही है। जांच में सामने आया है कि सीजीपीएससी परीक्षा के प्रश्नपत्र निजी बिचौलियों के जरिए चुनिंदा अभ्यर्थियों और रसूखदारों के रिश्तेदारों को लीक किए गए थे, जिसके बदले उनसे करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की गई।

Read More : Chhattisgarh Politics Health Update: किरण सिंह देव से दिल्ली में नेताओं की मुलाकातें जारी, स्वास्थ्य में सुधार के बीच राजनीतिक चर्चाएं तेज

जांच एजेंसी ने दावा किया है कि आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर ने अभ्यर्थियों को CGPSC-2021 का लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और नौकरी का झांसा देकर 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि (Proceeds of Crime) जुटाई थी। इसमें से करीब 2.80 करोड़ रुपये की बड़ी रकम अनिल चंद्राकर को सौंपी गई थी। उत्कर्ष चंद्राकर पर अपने मामा व तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के नाम व प्रभाव का इस्तेमाल कर अभ्यर्थियों से पैसे ऐंठने का आरोप है।

विवरण (Probe Details) मुख्य तथ्य / वर्तमान स्थिति (Key Facts / Status)
संबंधित परीक्षाएं (Exams Involved) CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2020 और 2021
मुख्य आरोपी व कार्रवाई (Key Arrest) उत्कर्ष चंद्राकर (PMLA की धारा 19 के तहत गिरफ्तार, 5 दिन रिमांड)
छापेमारी के स्थान (Search Locations) रायपुर, दुर्ग, धमतरी और जशपुर के 5 ठिकाने
अवैध लेन-देन (Alleged Cash Trail) अभ्यर्थियों से ₹3 करोड़+ जुटाए गए, ₹2.80 करोड़ अनिल चंद्राकर को दिए

Read More : CG News: भिलाई निगम के सेंटर में डांस का वीडियो वायरल, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

ED की टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण आपत्तिजनक वित्तीय दस्तावेज, संपत्ति से संबंधित कागजात, बैंक खाते के रिकॉर्ड और मोबाइल जैसे डिजिटल डिवाइसेज जब्त किए हैं। डिजिटल डेटा के विश्लेषण और पूर्व में दर्ज बयानों के आधार पर ही उत्कर्ष की इस घोटाले में सीधी संलिप्तता साबित हुई है।

Read More : CG Police Housing Rules: छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के नए भर्ती नियम लागू, राजपत्र में अधिसूचना जारी

सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा में फर्जी तरीके से डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी एसपी जैसे उच्च पदों पर चयन कराने के इस खेल में ED अब मनी ट्रेल के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। जब्त दस्तावेजों और आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर इस घोटाले में शामिल अन्य बड़े अधिकारियों और बिचौलियों पर भी शिकंजा कसने की पूरी संभावना है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *