Durg Cyber Police Success: फर्जी जांच अधिकारी बन होटल में कराया था डिजिटल अरेस्ट, दुर्ग पुलिस ने दबोचा आरोपी

VIKASH KHALKHO

भिलाई। Nishaanebaz.com-Bhilai Digital Arrest Scam: छत्तीसगढ़ के भिलाई में करीब दो वर्ष पूर्व हुए हाई-प्रोफाइल ‘डिजिटल अरेस्ट’ (Digital Arrest) ठगी मामले में दुर्ग जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर ठगों के एक गिरोह ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी को झांसे में लेकर होटल के कमरे में डिजिटल अरेस्ट किया था और डरा-धमकाकर विभिन्न म्यूल बैंक खातों में करीब 40 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। इस सनसनीखेज मामले में दुर्ग पुलिस ने अब राजस्थान से छठवें आरोपी रमेश सुथार (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला भिलाईनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, साइबर ठगों ने फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ित कर्मचारी से संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का वरिष्ठ अधिकारी बताकर पीड़ित पर गंभीर वित्तीय अपराधों में शामिल होने का झूठा आरोप लगाया और उसे कानूनी कार्रवाई का भारी डर दिखाया।

Read More : ED Raids Chhattisgarh CGPSC: सीजीपीएससी घोटाला: पूर्व CM के PA के रिश्तेदार के ठिकानों पर छापे, वित्तीय दस्तावेज व डिजिटल डिवाइस जब्त

ठगों ने पीड़ित को लगातार डर के साए में रखते हुए किसी भी परिचित या परिजनों से संपर्क करने से रोक दिया और उसे एक होटल के कमरे में बंद कर डिजिटल अरेस्ट रखा। इस मानसिक दबाव के दौरान आरोपियों ने झांसा देकर पीड़ित के गाढ़े पसीने की कमाई के कुल 40 लाख रुपये अलग-अलग संदिग्ध (म्यूल) बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

Read More : Chhattisgarh Politics Health Update: किरण सिंह देव से दिल्ली में नेताओं की मुलाकातें जारी, स्वास्थ्य में सुधार के बीच राजनीतिक चर्चाएं तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मणिशंकर चंद्रा के मार्गदर्शन में भिलाईनगर पुलिस की एक विशेष साइबर टीम गठित की गई थी। पूर्व में पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अन्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा था।

Read More : CG News: भिलाई निगम के सेंटर में डांस का वीडियो वायरल, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

गिरफ्तार पूर्व आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों (CDR व बैंक ट्रेल) के विश्लेषण के बाद राजस्थान के उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील अंतर्गत ग्राम बना निवासी रमेश सुथार का नाम सामने आया। सुराग मिलते ही दुर्ग पुलिस की विशेष टीम ने राजस्थान में दबिश देकर रमेश सुथार को गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Read More : CG Police Housing Rules: छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के नए भर्ती नियम लागू, राजपत्र में अधिसूचना जारी

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि साइबर अपराधी अब वीडियो कॉल के माध्यम से फर्जी जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ का नया तरीका अपना रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है; अतः किसी भी धमकी या दबाव में आकर राशि ट्रांसफर न करें। यदि किसी के साथ ऐसी घटना होती है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *