Monday, August 24, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior : हाईकोर्ट ने श्योपुर नगर पालिका अध्यक्ष रेनू गर्ग के काम...

Gwalior : हाईकोर्ट ने श्योपुर नगर पालिका अध्यक्ष रेनू गर्ग के काम करने पर रोक को रखा यथावत

ग्वालियर (भूपेन्द्र भदौरिया) – ग्वालियर खंडपीठ की हाईकोर्ट ने श्योपुर नगर पालिका अध्यक्ष रेनू गर्ग के एकल पीठ के तौर पर कार्य करने पर लगी रोक को फिलहाल कायम रखा है। सिविल रिवीजन के फैसले को अब सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।

फैसले के अनुसार, 2022 में हुए नगर पालिका चुनाव के बाद गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया था। नगर पालिका अधिनियम की धारा 45 के तहत चुनाव के बाद यह नोटिफिकेशन अनिवार्य है, तभी अध्यक्ष अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं। बावजूद इसके, रेनू गर्ग अध्यक्ष के रूप में कार्य करती रहीं।

पहले इस मामले को श्योपुर जिला न्यायालय में चुनौती दी गई थी, जिसमें चुनाव में कथित अनियमितताओं और गजट नोटिफिकेशन न होने का हवाला दिया गया। जिला न्यायालय ने पिटीशन को खारिज कर दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट में अपील हुई, लेकिन कोर्ट ने बिना नोटिफिकेशन के अध्यक्ष के काम करने पर रोक लगा दी और रिट अपील को भी खारिज कर दिया।

इस फैसले के साथ ही रेनू गर्ग के कार्य करने पर रोक प्रभावी हो गई है।

प्रतीप बिसौरिया, अधिवक्ता, हाईकोर्ट ग्वालियर

Share The News
Previous articleMP News : भयंकर बाइक दुर्घटना : 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बाइक जलकर खाक
Next articleJabalpur : जनादेश का अपमान रोकने के लिए शहर में कांग्रेस ने किया हस्ताक्षर अभियान
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here