Chhindwara News : शिप्रा नदी में समाई पुलिस टीम की कार, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन…..

Parivesh

Chhindwara News : उज्जैन। शनिवार रात शिप्रा नदी के बड़े पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार पुल से नीचे नदी में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार में दो लोगों को देखा था, लेकिन जांच में सामने आया कि उसमें तीन पुलिसकर्मी सवार थे। हादसा रात करीब 8:45 बजे हुआ।

Chhindwara News : जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एसआई मिनवासा साहब और महिला आरक्षक आरती उसी कार में सवार थे। तीनों पुलिसकर्मी 14 वर्षीय लापता बच्ची की तलाश में निकले थे। तभी उनकी कार जुना सोमवारिया से बड़नगर रोड की ओर बढ़ते हुए अचानक पुल से नीचे शिप्रा नदी में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ, होमगार्ड, नगर निगम और प्रशासन की टीम के साथ रेस्क्यू शुरू किया। देर रात से लेकर सुबह तक लगातार सर्च ऑपरेशन चला। इस दौरान थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव भेरूगढ़ ब्रिज के नीचे से बरामद किया गया। जबकि एसआई मिनवासा साहब और आरक्षक आरती की तलाश अभी भी जारी है।

घटना स्थल पर रविवार सुबह एडीजी उमेश जोगा भी पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की। पुलिस ने इसे बड़ी दुर्घटना बताते हुए कहा है कि हमनें अपने बहादुर तीन साथियों को इस हादसे में खो दिया है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें नदी में कार और लापता पुलिसकर्मियों की तलाश कर रही हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *