Gwalior News : 9 माह की गर्भवती महिला को घर से उठाकर ले गए 2 दर्जन से ज्यादा बदमाश, विरोध करने पर फायरिंग और मारपीट…

Parivesh
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तिघरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्जा में दो दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने एक घर पर हमला कर 9 माह की गर्भवती महिला श्रीमती अंजू गुर्जर का अपहरण कर लिया।

READ MORE : दिग्विजय सिंह ने टंट्या मामा पर फ़िल्म बनाने की माँग की; छिंदवाड़ा मामले पर स्वास्थ्य मंत्री को घेरा, OBC आरक्षण पर BJP पर साधा निशाना…वीडियो

Gwalior News : विरोध करने पर बदमाशों ने घर में ताबड़तोड़ फायरिंग की और महिला के परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की।

इनामी बदमाश योगी गुर्जर पर लगा अपहरण का आरोप

फरियादी गिर्राज गुर्जर ने पुलिस को बताया कि वह एक साल पहले अंजू से शादी कर चुके हैं। बीती रात, इनामी बदमाश योगी उर्फ योगेन्द्र सिंह गुर्जर अपने दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ अचानक उनके घर आ धमका। बदमाशों ने घर को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

गिर्राज गुर्जर का आरोप है कि योगी गुर्जर और उसके साथी अंजू को जबरन उठाकर ले गए।

विवाद की जड़: गिर्राज के अनुसार, इनामी बदमाश योगी गुर्जर अंजू से शादी करना चाहता था, लेकिन अंजू इसके लिए तैयार नहीं थी। योगी ने अंजू की सगाई के दौरान भी फायरिंग की थी, जिसके बाद अंजू के परिजनों ने योगी पर एफआईआर दर्ज कराई थी।

चार परिजन गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

अपहरण का विरोध करने पर बदमाशों ने अंजू के माता-पिता, चाचा और दादी के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी।

READ MORE : Sehore News : नर्मदा हॉस्पिटल में मरीज़ की मौत के बाद शव देने से किया इनकार, जानें पूरा मामला….

थाना प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों घायल परिजनों को लेकर जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुँचाया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *