Friday, August 21, 2026
Home Crime Ashoknagar News: अंतरराज्यीय जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 87,700 रुपये के नकली...

Ashoknagar News: अंतरराज्यीय जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 87,700 रुपये के नकली नोट बरामद तीन आरोपी गिरफ्तार

Ashoknagar News: भारतेन्द्र सिंह बैस\ अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय जाली भारतीय मुद्रा (Fake Indian Currency Notes) के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 87,700 रुपये के जाली भारतीय नोट बरामद किए हैं। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों और जाली नोटों के नेटवर्क की जांच जारी है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

Ashoknagar News: पुलिस को 5 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रातीखेड़ा-रूसल्ला मार्ग स्थित प्रतीक्षालय के पास एक युवक बड़ी मात्रा में जाली नोट लेकर उन्हें बाजार में चलाने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

READ MORE: Tikamgarh Crime: एग्जॉस्ट तोड़कर होटल में घुसे चोर, गल्ले से 1.40 लाख रुपये उड़ाए; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

87,700 रुपये के नकली नोट जब्त

पुलिस ने मौके से कुलदीप बघेल (22 वर्ष) निवासी ग्राम बबल्या, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये के 85 जाली नोट तथा 100 रुपये के 432 जाली नोट बरामद हुए। बरामद नकली नोटों की कुल कीमत 87,700 रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी नोट जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पूछताछ में सामने आया अंतरराज्यीय नेटवर्क

Ashoknagar News: पूछताछ के दौरान कुलदीप बघेल ने पुलिस को बताया कि उसे जाली नोट कार्तिक पाटीदार, निवासी खंडवा, ने दिए थे, जिन्हें अशोकनगर क्षेत्र में बाजार में चलाना था। उसने यह भी खुलासा किया कि जाली नोटों की आपूर्ति हेमंत कोली, निवासी आगरा (उत्तर प्रदेश), द्वारा की जाती थी।इन जानकारियों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्तिक पाटीदार और हेमंत कोली को शिवपुरी से गिरफ्तार कर लिया।

नेटवर्क की गहराई से जांच जारी

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में जाली नोटों के निर्माण, आपूर्ति और वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अब पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क, गिरोह के अन्य सदस्यों और जाली नोटों के स्रोत का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

READ MORE: Rewa Farmer Suicide: रीवा में किसान ने की आत्महत्या, जमीन हड़पने के आरोप; सुसाइड नोट मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस

एसपी की नागरिकों से अपील

Ashoknagar News: पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को जाली नोट या नकली भारतीय मुद्रा से संबंधित कोई भी संदिग्ध जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here