Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Tikamgarh Crime: एग्जॉस्ट तोड़कर होटल में घुसे चोर, गल्ले से 1.40 लाख...

Tikamgarh Crime: एग्जॉस्ट तोड़कर होटल में घुसे चोर, गल्ले से 1.40 लाख रुपये उड़ाए; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Tikamgarh Crime: जमील खान / टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर में चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुराने बस स्टैंड स्थित महाराजा होटल में रविवार देर रात अज्ञात बदमाश किचन की दीवार में लगी एग्जॉस्ट फैन निकालकर होटल के अंदर घुस गया और गल्ले में रखी करीब 1 लाख 40 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सुबह होटल खुलने पर हुआ चोरी का खुलासा

Tikamgarh Crime: होटल संचालक शिवम जैन ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे जब वह होटल पहुंचे तो किचन की दीवार में लगी एग्जॉस्ट टूटी हुई मिली। संदेह होने पर उन्होंने होटल के भीतर जांच की तो गल्ले में रखी करीब 1.40 लाख रुपये की नकदी गायब थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

READ MORE: Shahdol News: महिला सरपंच ने जिला पंचायत CEO पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप, कमिश्नर से की शिकायत

मौके पर पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरी के तरीके और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश

Tikamgarh Crime:  पुलिस का कहना है कि आसपास के कैमरों से मिले फुटेज की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आरोपी चोरी की पूरी योजना बनाकर आया था और एग्जॉस्ट के रास्ते होटल में प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया।

मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।फिल्मी अंदाज में हुई इस चोरी की वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

READ MORE: MP News: रीवा में पहली बारिश ने खोली सिस्टम की पोल! घायल महिला को खाट पर अस्पताल ले गए ग्रामीण

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here