Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Shahdol News: महिला सरपंच ने जिला पंचायत CEO पर अभद्र व्यवहार का...

Shahdol News: महिला सरपंच ने जिला पंचायत CEO पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप, कमिश्नर से की शिकायत

Shahdol News: शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के खिलाफ एक आदिवासी महिला सरपंच ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जनपद पंचायत सोहागपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडरी की सरपंच गनेसिया कोल ने आरोप लगाया है कि पंचायत की समस्याओं को लेकर मिलने पहुंचने पर जिला पंचायत CEO शिवम प्रजापति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। मामले की शिकायत सरपंच ने संभागीय आयुक्त (कमिश्नर) को लिखित रूप में सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

चार महीने से सचिव का पद रिक्त होने का दावा

Shahdol News: शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत बोडरी में पिछले करीब चार महीनों से पंचायत सचिव का पद खाली है। इसके कारण ग्रामीणों के जरूरी काम और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर सरपंच गनेसिया कोल जिला पंचायत कार्यालय पहुंची थीं।

READ MORE: MP News: रीवा में पहली बारिश ने खोली सिस्टम की पोल! घायल महिला को खाट पर अस्पताल ले गए ग्रामीण

‘समस्या सुनने के बजाय किया अभद्र व्यवहार’

Shahdol News: सरपंच ने अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि जब उन्होंने पंचायत की समस्याओं से CEO को अवगत कराने की कोशिश की, तो उनकी बात सुनने के बजाय अधिकारी नाराज हो गए। उनका आरोप है कि इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई और अपमानजनक व्यवहार करते हुए कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा गया।

कमिश्नर से न्याय की मांग

Shahdol News: घटना के बाद सरपंच ने शहडोल संभाग के कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र कमिश्नर कार्यालय में प्राप्त हो चुका है।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा, जांच पर टिकी निगाहें

Shahdol News: मामला सामने आने के बाद जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समाज के कुछ लोगों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल, जिला पंचायत CEO शिवम प्रजापति की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले में कमिश्नर स्तर पर शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

READ MORE: MP News: मऊगंज में करोड़ों की एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here