Raipur Crime News : स्टाफ नर्स की घर में हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिली 23 वर्षीय प्रियंका दास की लाश….

Parivesh
Raipur Crime News

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक स्टाफ नर्स की नृशंस हत्या होने से शहर में सनसनी फैल गई है। 23 वर्षीय युवती की खून से लथपथ लाश उसके घर के कमरे में मिली है। मृतका की पहचान प्रियंका दास (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थी। यह दिल दहला देने वाली घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।

Read more : Automobile Dealers Association : राडा की वार्षिक आम सभा संपन्न: ऑटो एक्सपो 2025 को बताया ऐतिहासिक, नए सदस्यों का मनोनयन और उत्कृष्ट योगदानों का सम्मान

हत्या का कारण अज्ञात, पुलिस जाँच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक जाँच में पाया कि युवती की हत्या किसी धारदार हथियार या गंभीर वार से की गई है, क्योंकि शव पूरी तरह खून से सना हुआ था। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Read more : Jabalpur News : जहरीली सिरप कांड पर जुबानी जंग, मंत्री राकेश सिंह का जीतू पटवारी पर पलटवार, देखें वीडियो…

परिजन और पड़ोसियों से पूछताछ जारी

पुलिस अब इस मामले को हत्या मानकर जाँच कर रही है। हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस प्रियंका दास के परिजनों, पड़ोसियों और करीबी दोस्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था या प्रियंका का हाल ही में किसी से कोई विवाद हुआ था। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *