Jabalpur News : जहरीली सिरप कांड पर जुबानी जंग, मंत्री राकेश सिंह का जीतू पटवारी पर पलटवार, देखें वीडियो…

Parivesh
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीली दवा (सिरप) पीने से 21 बच्चों की दुखद मौत के मामले पर अब राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जबलपुर में मौजूद लोक निर्माण मंत्री (PWD) और छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है।

READ MORE : ऑपरेशन क्लीन शुरू: जहरीली सिरप कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त; झोलाछाप डॉक्टर और अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा….

Jabalpur News : पटवारी के ‘कमीशन’ वाले आरोपों पर तल्ख़ जवाब

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह पर आरोप लगाया था कि वह जिले-जिले सिर्फ ‘कमीशन लेने’ के लिए जाते हैं। मंत्री राकेश सिंह ने पटवारी के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, “मुझे जीतू पटवारी के किसी भी सर्टिफिकेट (प्रमाण पत्र) की आवश्यकता नहीं है।”

राकेश सिंह ने पटवारी को नसीहत देते हुए कहा कि, “बच्चों की मृत्यु बहुत ही दुखद है, लेकिन इस दुखद घटना पर राजनीति करना उससे भी ज्यादा दुखद है।”

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से की बात

मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि बच्चों की मौत की खबर मिलते ही उन्होंने छिंदवाड़ा जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से बात की थी और उन्हें तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

READ MORE : Shakti RKM Plant Accident Update : लापरवाही पर प्लांट मालिक समेत 8 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज…

यह बयानबाजी ऐसे समय में आई है जब राज्य सरकार जहरीली दवा कांड को लेकर पहले से ही विपक्ष के निशाने पर है। सरकार इस पूरे मामले पर कड़ी कार्रवाई का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष इसे सरकार की लापरवाही बताकर हमलावर है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *