Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : प्यार की भयावह परीक्षा: प्रेमिका के परिवार ने सामने...

CG NEWS : प्यार की भयावह परीक्षा: प्रेमिका के परिवार ने सामने रखा जहर, प्रेमी ने पी लिया, इलाज के दौरान मौत, पढ़िए खौफनाक अंत

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : कोरबा : कोरबा जिले के लेमरु थाना क्षेत्र के ग्राम देवपहरी में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 26 वर्षीय कृष्ण कुमार पंडो गांव की एक युवती से प्रेम करता था। जब युवती के परिजनों को इस संबंध की जानकारी मिली, तो उन्होंने युवक को अपने घर खाने पर बुलाया।

 

READ MORE: ऑपरेशन क्लीन शुरू: जहरीली सिरप कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त; झोलाछाप डॉक्टर और अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा….

CG NEWS : बताया गया कि परिवार ने पहले उसका स्वागत किया और फिर पूछा कि वह उनकी बेटी से कितना प्यार करता है और उसके लिए क्या कर सकता है। इसके बाद उन्होंने उसके सामने एक गिलास रखा जिसमें जहर मिला हुआ था। युवक ने बिना सोचे-समझे गिलास उठाकर पी लिया।

CG NEWS : जहर पीने के तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। घबराए परिजनों ने उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई दिनों तक इलाज के बाद बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

CG NEWS : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने प्रेम सिद्ध करने के लिए सच में जहर पिया या उसे किसी ने इसके लिए उकसाया था।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here