ऑपरेशन क्लीन शुरू: जहरीली सिरप कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त; झोलाछाप डॉक्टर और अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा….

Parivesh
ऑपरेशन क्लीन शुरू

सीधी : मध्य प्रदेश में जहरीली सिरप पीने से बच्चों की मौत की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी क्रम में, सीधी जिले में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर्स और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से सघन छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे पूरे जिले के संचालकों में हड़कंप मच गया है।

READ MORE : Sehore News : नर्मदा हॉस्पिटल में मरीज़ की मौत के बाद शव देने से किया इनकार, जानें पूरा मामला….

दबिश पड़ते ही ताला लगाकर भागे संचालक

सिहावल विकासखंड में यह संयुक्त कार्रवाई ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. रामभूषण पटेल और नायब तहसीलदार दिनेश तिवारी के नेतृत्व में की गई। टीम ने कड़ियार, सोनवर्षा, पहाड़ी और हटवा बरहा टोला जैसे विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश दी।

कार्रवाई की भनक लगते ही कई झोलाछाप डॉक्टर और मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानों में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। फरार हुए संचालकों की दुकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं।

दो पर FIR दर्ज करने की तैयारी, एक्सपायरी दवाएं जब्त

BMO डॉ. रामभूषण पटेल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दो संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया प्रस्तावित की गई है:

  1. कड़ियार में संचालित झोलाछाप डॉक्टर अरविंद कुमार बिंद।
  2. सोनबरसा में संचालित हिंद मेडिकल स्टोर।

इसके अलावा, हटवा बरहा टोला में संचालित देवेंद्र-संजय मेडिकल स्टोर पर टीम को भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां मिलीं। संचालक को कड़ी हिदायत देते हुए कहा गया कि भविष्य में अगर एक्सपायरी दवाएं पाई जाती हैं, तो तुरंत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE : Salasar Balaji Aarti : सालासर बालाजी आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जयकारों से गूंजा पूरा धाम

विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि प्रदेश में दवा वितरण की व्यवस्था को सुरक्षित और नियमानुसार बनाया जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *