Saturday, May 16, 2026
39.1 C
Raipur

CG NEWS : सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम: दिसंबर तक पूरी करें शराब घोटाले की जांच, ED-EOW से फाइनल रिपोर्ट मांगी

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को दिसंबर 2025 तक जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि जांच को शुरू हुए लगभग दो साल हो चुके हैं, इसलिए अब इसे नतीजे तक पहुंचाना जरूरी है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक दोनों एजेंसियों को अपनी फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में जमा करनी होगी।

CG NEWS : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ED और EOW ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। ED इस समय आबकारी विभाग के करीब 30 अधिकारियों से पूछताछ कर रही है, जिनमें 7 रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल हैं।

CG NEWS : इससे पहले कोर्ट ने शराब घोटाले से जुड़ी 13 याचिकाओं — जिनमें अलग-अलग FIR, ED की ECIR और जमानत याचिकाएं शामिल थीं — पर सुनवाई के बाद सभी को खारिज कर दिया था। जस्टिस एम.एम. सुन्दरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि तीन महीने के भीतर जांच पूरी कर पूरक आरोपपत्र दायर किया जाए। इसके बाद याचिकाकर्ता नियमित या अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CG NEWS : अब तक इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कारोबारी अनवर ढेबर, IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल समेत दस से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

CG NEWS : ED और EOW की जांच के अनुसार, यह घोटाला 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का है। आरोप है कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी ए.पी. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर ने मिलकर एक सिंडिकेट बनाया, जिसने शराब की आपूर्ति और बिक्री में बड़े पैमाने पर हेरफेर किया।

CG NEWS : फरवरी 2019 में बनाए गए इस सिंडिकेट ने शराब कारोबार को तीन हिस्सों — A, B और C — में बांटकर अलग-अलग तरीकों से अवैध कमाई की:

A पार्ट: डिस्टलरी मालिकों से प्रति पेटी कमीशन लिया गया।
B पार्ट: नकली होलोग्राम लगाकर शराब को सरकारी दुकानों से बेचा गया।
C पार्ट: डिस्टलरी की सप्लाई एरिया को बदलकर अवैध वसूली की गई।

CG NEWS : EOW के अनुसार, डिस्टलरीज से मिलने वाले कमीशन और नकली शराब की बिक्री से हुए मुनाफे में से लगभग 15% हिस्सा अनवर ढेबर को मिलता था, जिसे वह अपने रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम से बनाई गई कंपनियों में निवेश करता था।

CG NEWS : तीन वित्तीय वर्षों के दौरान डिस्टलरीज ने केवल “पार्ट C” के तहत ही करीब 52 करोड़ रुपये सिंडिकेट को दिए। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस अवैध धन का इस्तेमाल कहां और कैसे किया गया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

आइसक्रीम से बोर? घर पर बनाएं मलाईदार मटका कुल्फी, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे!

homemade-matka-kulfi-recipe:गर्मी के मौसम में अगर आप आइसक्रीम खाकर बोर...

Related Articles

Popular Categories