Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh MP News: उपचुनाव के बाद पहली बार दतिया पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा,...

MP News: उपचुनाव के बाद पहली बार दतिया पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा, समर्थकों ने लगाए ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे

[Nishaanebaz News] MP News: दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा उपचुनाव के बाद पहली बार शुक्रवार को दतिया पहुंचे। उनके आगमन पर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन करने के बाद जब वे अपने निवास माई कृपा परिसर पहुंचे तो समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया।

समर्थकों ने ‘नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद’ और ‘देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया’ जैसे नारे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनसे मिलने, हाथ मिलाने और फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचे।

मिश्रा के इशारे पर थमे ‘शेर आया’ के नारे, फिर गूंजा भाजपा जिंदाबाद

माई कृपा परिसर में लगातार हो रही नारेबाजी के बीच डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने हाथ के इशारे से समर्थकों को शांत रहने के लिए कहा। इसके बाद ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे तो थम गए, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह बरकरार रहा।समर्थकों ने इसके बाद ‘भाजपा जिंदाबाद’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ देर तक पूरा परिसर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में लग रहे नारों से गूंजता रहा। डॉ. मिश्रा कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहे और उनका अभिवादन स्वीकार करते रहे।इस दौरान दतिया जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह भी उनके साथ नजर आए।

MP News: पुलिया-बिजली की मांग पर प्रदर्शन, फिर FIR! बच्चों संग SP ऑफिस पहुंचे ग्रामीण

पीतांबरा पीठ में दर्शन के बाद पहुंचे माई कृपा

शुक्रवार सुबह दतिया पहुंचने के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सबसे पहले श्री पीतांबरा पीठ पहुंचकर दर्शन किए और माई का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे अपने निवास माई कृपा पहुंचे, जहां समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता पहले से उनका इंतजार कर रहे थे।उनके पहुंचते ही परिसर में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई और काफी देर तक चहल-पहल बनी रही।

बोले- मेरा दतिया दौरा राजनीतिक नहीं, धार्मिक यात्रा का हिस्सा

मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनका दतिया दौरा किसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा धार्मिक यात्रा का हिस्सा है।उन्होंने बताया कि उन्हें डबरा में अपनी बहन के यहां आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होना है। इसी दौरान वे दतिया पहुंचे और श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन कर माई का आशीर्वाद लिया।राजनीतिक गतिविधियों और दिल्ली यात्रा से जुड़े सवालों पर उन्होंने विस्तार से प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्थन को लेकर उन्होंने कहा कि सभी माई के भक्त हैं।

जिला कार्यकारिणी भंग करने के सवाल पर नहीं दिया जवाब

मीडिया ने जब डॉ. नरोत्तम मिश्रा से भाजपा की जिला कार्यकारिणी भंग किए जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बताया गया कि सवाल पूछे जाने पर उन्होंने माइक को अपने से दूर कर दिया और जवाब देने से बचते रहे।

Bhopal News: भोपाल में शक्कर के बढ़ते दाम से मचा हड़कंप, 67 रुपए किलो तक पहुंचा भाव; व्यापारियों ने उठाए बड़े सवाल

करीब आधे घंटे तक माई कृपा परिसर में समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा डबरा के लिए रवाना हो गए।अपने पूरे दौरे के दौरान उन्होंने कोई राजनीतिक भाषण नहीं दिया और न ही उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर कोई टिप्पणी की। हालांकि उपचुनाव के बाद पहली बार दतिया पहुंचने पर समर्थकों की भारी मौजूदगी और नारेबाजी ने उनके दौरे को चर्चा में ला दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here