Sunday, May 10, 2026
35.1 C
Raipur

CG CRIME : रायपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’: 25 आरोपी गिरफ्तार, 174 करोड़ रुपये के फर्जी ट्रांजेक्शन का खुलासा

CG CRIME : रायपुर। साइबर ठगों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत एक बड़े ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले ब्रोकर, फर्जी सिम कार्ड विक्रेता और ठगों से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है। पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार और मध्य प्रदेश से कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CG CRIME : पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज 1236 साइबर अपराध मामलों से जुड़े हुए हैं। इन आरोपियों ने अब तक लगभग 77.53 लाख रुपये की सीधी ठगी को अंजाम दिया है, जबकि इनके बैंक खातों के जरिए कुल 174.5 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन पाए गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन खातों में मौजूद करीब 2 करोड़ रुपये की राशि को होल्ड करा दिया है।

CG CRIME : आईजी अमरेश मिश्रा के अनुसार, यह सिंडिकेट भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था या उन्हें किराए पर लेता था। इन खातों का इस्तेमाल फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप, क्रिप्टो करेंसी निवेश, गूगल रिव्यू और टेलीग्राम टास्क, ऑनलाइन गेमिंग और केवाईसी अपडेट के नाम पर की जाने वाली ठगी में किया जाता था। ठगी की रकम का 10 से 20 प्रतिशत हिस्सा कमीशन के रूप में रखा जाता था, जबकि शेष राशि मुख्य सरगनाओं तक पहुंचाई जाती थी।

CG CRIME : साइबर अपराध पोर्टल से मिले डेटा और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 8 विशेष टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने एक साथ रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार और मध्य प्रदेश के विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया।

CG CRIME : मामले से जुड़े अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। थाना माना क्षेत्र में इंडसइंड बैंक खाते के जरिए 20.2 लाख रुपये की ठगी के मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। थाना तेलीबांधा में यूको बैंक खाते से 21.29 लाख रुपये की ठगी के मामले में 3 आरोपी पकड़े गए। थाना राखी में पंजाब नेशनल बैंक खाते से 23.95 लाख रुपये की ठगी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में डीसीबी और आईडीबीआई बैंक खातों के जरिए की गई ठगी में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि थाना देवेंद्र नगर में पंजाब एंड सिंध बैंक खाते से जुड़े मामले में 4 आरोपी पकड़े गए हैं।

CG CRIME : रायपुर पुलिस ने गिरफ्तारी के साथ-साथ पीड़ितों की रकम वापस दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया है। पिछले 11 महीनों में कोर्ट के आदेश के बाद ठगी के शिकार लोगों को 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लौटाई जा चुकी है। इसके अलावा करीब 7 करोड़ रुपये की राशि होल्ड पर है, जिसे वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है।

CG CRIME : गिरफ्तार आरोपी

1 शुभम साहू पिता मनोहर साहू उम्र 22 वर्ष पता श्रीनगर रायपुर

2 पुलकित कुकरेजा स्वर्गीय श्री लक्ष्मण कुकरेजा उम्र 37 वर्ष पता हीरापुर रायपुर

3 रोहित पीरमानी पिता रमेश पीरमानी उम्र 44 वर्ष पता फाफाडीह गली नंबर 3 रायपुर

4 प्रवीण सोनी युगल किशोर सोनी उम्र 26 वर्ष पता तिल्दा जिला रायपुर

5 अब्दुल हिदायत खान पिता फिरोज खान उम्र 24 वर्ष पता संजय नगर टिकरापारा रायपुर

6 शुभम नागवानी पिता विनोद नागवानी उम्र 30 वर्ष, पता पुरानी बस्ती रायपुर

7 दइतारी दीप पिता दामजी दीप उम्र 33 वर्ष पता गुड़ियारी रायपुर

8 पोषण ओझा पिता रमेश ओझा उम्र 22 वर्ष पता आमानाका रायपुर

9 संभव यादव पिता विजय यादव उम्र 28 वर्ष पता पुरानी बस्ती रायपुर

10 मनीष कुमार सेन पिता गोरेलाल सेन उम्र 26 वर्ष पता पुरानी बस्ती रायपुर

11 योगेश यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 वर्ष पता गुढ़ियारी रायपुर

12 मनीष मेश्राम पिता खोमलाल मेश्राम उम्र 27 वर्ष पता अमलेश्वर जिला दुर्ग

13 अजय कुमार पिता रविदास उम्र 26 वर्ष पता शांति इनक्लेव रायपुरा

14 प्रकाश सिंह पिता अरुण सिंह उम्र 42 वर्ष पता डी डी नगर रायपुर

15 धर्मेंद्र कुमार देशमुख पिता हरकुमार देशमुख उम्र 35 वर्ष पता रिसाली भिलाई जिला दुर्ग

16 मनोज वर्मा पिता ढेलूराम वर्मा उम्र 32 वर्ष पता धरसींवा रायपुर

17 कृष्णा निषाद पिता मोती राम उम्र 21 वर्ष पता आरंग जिला रायपुर

18 प्रतिक कुमार श्रीवास पिता स्व अजय श्रीवास उम्र 31 वर्ष पता ख़मतराई जिला रायपुर

19 रुपेश सिन्हा पिता लाला राम सिन्हा उम्र 30 वर्ष पता रामसागरपारा जिला रायपुर

20 पवन सदानी पिता चौइथ राम सदानी उम्र 40 वर्ष पता गुढ़ियारी रायपुर

21 गोपी वर्मा पिता मंतराम वर्मा उम्र 32 पता धरसींवा जिला रायपुर

22 नारायण कोसरिया उर्फ़ गोलू पिता स्व शिवकुमार कोसरिया उम्र 36 वर्ष पता कोटा जिला रायपुर

23 मनीष बुलानी पिता परसराम बुलानी उम्र 29 वर्ष पता पंडरी जिला रायपुर

24 क्रिस्टोफर लौरेंस पिता स्व विजय लौरेंस उम्र 31वर्ष पता तेलीबांधा जिला रायपुर

25 रवि वाधवानी पिता स्व ज्ञानचंद वाधवानी उम्र 34 वर्ष पता भाटापारा

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

लड़का मन संग टाइमपास करे वाली लड़की मन ल होही जेल? जानव सच्चाई का हे...

लड़का मन संग टाइमपास करे वाली लड़की मन ल होही जेल? जानव सच्चाई का हे...

Raipur में अचानक बदला मौसम, RCB-Mumbai मैच पर खतरे के बादल, फैंस की बढ़ी धड़कनें..

Raipur में अचानक बदला मौसम, RCB-Mumbai मैच पर खतरे के बादल, फैंस की बढ़ी धड़कनें..

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories