Bacheli News : बैलाडीला ट्रक एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष बने मनोज सिंह, सचिव पद पर आकाश गोयल विजयी

Sanjay Sahu
Bacheli News

Bacheli News : फकरे आलम खान/बैलाडीला – बचेली : बैलाडीला ट्रक एसोसिएशन (BTO) के 13 अगस्त को हुए चुनाव के नतीजे देर रात घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर मनोज सिंह ने गाय और बछड़ा चुनाव चिन्ह पर 995 में से 522 वोट पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों पैनलों से एक-एक प्रत्याशी को सर्वाधिक वोट मिले, जिसके चलते विजय सिंह गौतम और राहुल असरानी को उपाध्यक्ष बनाया गया।

Bacheli News : सचिव पद पर कड़ी टक्कर में आकाश गोयल ने 322 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। सह सचिव पद पर विश्वजीत शाह और वैभव शाह निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार नायक को एक बार फिर से चुना गया। नतीजे आने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजेताओं को बधाई देते हुए उन्हें BTO को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

 

 

Bacheli News

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *