Bacheli News: एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग का भव्य आगाज, 26 गांवों की 24 टीमें दिखाएंगी दम

Bacheli News: फकरे आलम खान/बचेली/किरंदुल: नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग – सीरीज़ 1’ का भव्य उद्घाटन 23 जुलाई 2026 को बचेली स्थित हॉकी ग्राउंड में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। 23 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस मेगा कबड्डी लीग में बैलाडीला क्षेत्र के 26 गांवों की 24 टीमें बड़े जोश के साथ भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशना, उन्हें पहचान दिलाना और आगे बढ़ने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

 

Bacheli News: इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रबीन्द्र नारायण (अधिशासी निदेशक, बीआईओएम, किरंदुल कॉम्प्लेक्स तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कोडाली श्रीधर (मुख्य महाप्रबंधक, बीआईओएम, बचेली कॉम्प्लेक्स),श्री भान सिंह यादव (मुख्य महाप्रबंधक, वर्क्स, बचेली),श्री नंदराम मूड़ामी (अध्यक्ष, जिला पंचायत, दंतेवाड़ा),श्री अरविंद कुंजाम (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, दंतेवाड़ा),श्री सोमडू कडती (सदस्य, जिला पंचायत, दंतेवाड़ा), विभिन्न ग्राम पंचायतों के सम्मानित सरपंचगण उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त समारोह में एनएमडीसी हैदराबाद मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, बैलाडीला लौह अयस्क खदान (किरंदुल एवं बचेली) के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा खेल सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Bacheli News: यह प्रतियोगिता बचेली के हॉकी मैदान और किरंदुल स्थित फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में निम्‍नांकित टीमे भाग ले रहे हैं। बचेली क्षेत्र की टीमें: मोलसनार, दुगेली, पाढ़ापुर, बेनपाल, बड़े कमेली, कमालूर, झिरका, धुरली, गामावाड़ा, नेरली, बड़े बचेली, मसेनार, गंजेनार एवं भांसी।
* किरंदुल क्षेत्र की टीमें: कोडेनार, कड़मपाल, मदाड़ी, चोलनार, टिकनपाल, कलेपाल, समलवार, मड़कामिरास, हिरोली, कुटरेम, गुमियापाल एवं तनेली।
एनएमडीसी द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट और खेल सामग्री प्रदान की गई है।

 

Bacheli News: इस शुभ अवसर पर श्री रबीन्द्र नारायण, मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा “इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। एनएमडीसी के अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर आवश्यक सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।”

Bacheli News: विशिष्ट अतिथि श्री नंदूराम मूड़ामी एवं श्री अरविंद कुंजाम ने क्षेत्र में एनएमडीसी द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

 

Bacheli News: सामाजिक प्रतिबद्धता के भाग के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में यह आयोजन एनएमडीसी की एक महत्वपूर्ण पहल है। कंपनी अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कौशल विकास और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में निरंतर कार्य करते हुए स्थानीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

ABVP से शुरू हुआ सफर, इस्तीफे पर खत्म हुई मंत्री की पारी? जानिए धर्मेंद्र प्रधान की पूरी कहानी

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रीय राजनीति...

Related Articles

Popular Categories