Bhopal Rape Case : दिनदहाड़े महिला से दुष्कर्म! सुई-धागा मांगने के बहाने घर में घुसा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यह घटना निशातपुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक आरोपी ने सुई-धागा मांगने के बहाने महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

घर में अकेली थी पीड़िता

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी। महिला का पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी भाऊसिंह पीड़िता के घर पहुंचा और सुई-धागा मांगने के बहाने अंदर प्रवेश कर गया। घर में घुसते ही आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

Read More : M.P Crime : 2 साल से फरार बलात्कार आरोपी गिरफ्तार, मोरक्को, नीदरलैंड और सूरीनाम में काट रहा था फरारी

भांजे के पहुंचते ही फरार हुआ आरोपी

बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान महिला का भांजा अचानक घर पहुंच गया, जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को किया राउंडअप

पीड़िता की शिकायत पर निशातपुरा थाना पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाऊसिंह को राउंडअप कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

इलाके में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories