M.P Crime : 2 साल से फरार बलात्कार आरोपी गिरफ्तार, मोरक्को, नीदरलैंड और सूरीनाम में काट रहा था फरारी

भोपाल : करीब दो वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के उद्घोषित बलात्कार आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना दिनांक के बाद से लगातार फरार था और पुलिस को चकमा देकर विदेशों में छिपकर रह रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी राजस्थान के जैसलमेर जिले से की गई है, जहां से उसे हिरासत में लिया गया।

विदेश भागकर छिपा था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपराध को अंजाम देने के बाद भारत से बाहर फरार हो गया था। फरारी के दौरान उसने मोरक्को, नीदरलैंड और सूरीनाम जैसे देशों की यात्रा की। लंबे समय तक विदेश में रहने के बाद जब आरोपी भारत लौटा, तो पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली।

मोबाइल लोकेशन और CDR से मिली सफलता

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। आरोपी की मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान आरोपी द्वारा राजस्थान से पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन किया गया, जिसकी सूचना पासपोर्ट कार्यालय से पुलिस को प्राप्त हुई।

Read More : M.P News : दिल्ली-मुंबई से महंगी भोपाल मेट्रो! लेकिन नहीं कोई इंश्योरेंस कवर

जैसलमेर से दबिश देकर गिरफ्तारी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और जैसलमेर में दबिश देकर आरोपी माधव प्रकाश को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भोपाल लाया जा रहा है।

गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला

दिनांक 26 फरवरी 2024 को फरियादिया ने थाना कोलार रोड में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, नाबालिग पर गलत नजर रखने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं। प्रकरण में अपराध क्रमांक 148/24 दर्ज है और आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 376(2), 366, 354, 506 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories