MP Boxer Mahi Lama: एमपी की बेटी माही लामा का कमाल बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी दम

0
111

MP Boxer Mahi Lama: भोपाल। मध्यप्रदेश की होन हार मुक्केबाज माही लामा ने एक बार फिर प्रदेश को गौरवान्वित करने का अवसर दिया है। राजधानी भोपाल स्थित मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी का चयन बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में किया गया है। माही अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने मुक्कों का दम दिखाएंगी।

60 किलोग्राम भार वर्ग में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

MP Boxer Mahi Lama: माही लामा का चयन 60 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। वे भारतीय मुक्केबाजी दल के साथ चीन के लिए रवाना हो चुकी हैं, जहां 15 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता विश्व की शीर्ष मुक्केबाजी स्पर्धाओं में गिनी जाती है, जिसमें विभिन्न देशों के बेहतरीन खिलाड़ी भाग लेते हैं।

READ MORE: MP STF Drug Bust: नशीले कफ सिरप रैकेट का बड़ा खुलासा STF ने 5 और आरोपियों को दबोचा, कुरकुरे के पैकेटों के नीचे छिपाकर होती थी सप्लाई

लगन और मेहनत का मिला बड़ा पुरस्कार

MP Boxer Mahi Lama: माही लामा ने लगातार अपने शानदार प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अनुशासित प्रशिक्षण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अब विश्व मंच तक पहुंचने में सफलता हासिल की है।

MP Boxer Mahi Lama: खेल विशेषज्ञों का मानना है कि माही के पास बेहतरीन तकनीक, आक्रामक खेल शैली और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत दावेदार बनाती है।

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई

MP Boxer Mahi Lama: माही लामा के भारतीय टीम में चयन पर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि माही की उपलब्धि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा,
“मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी, भोपाल की मुक्केबाज माही लामा का बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि वह अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और संघर्ष के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।”

READ MORE: Bhopal Thar SUV Fire Incident: भोपाल में चलते-चलते धूं-धूं कर जली थार कार, चालक ने कूदकर बचाई जान; BHEL क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बनीं प्रेरणा

MP Boxer Mahi Lama: माही लामा की यह सफलता मध्यप्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि प्रतिभा, समर्पण और सही मार्गदर्शन के बल पर प्रदेश के खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में मध्यप्रदेश की खेल अकादमियों ने कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए हैं और माही लामा उसी कड़ी की नई चमकती हुई सितारा हैं।

MP Boxer Mahi Lama: अब पूरे प्रदेश की निगाहें चीन में होने वाले बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 पर टिकी हैं, जहां माही लामा देश के लिए पदक जीतकर तिरंगा बुलंद करने के इरादे से रिंग में उतरेंगी। प्रदेशवासियों को उम्मीद है कि माही अपने शानदार प्रदर्शन से भारत और मध्यप्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here