MP STF Drug Bust: नशीले कफ सिरप रैकेट का बड़ा खुलासा STF ने 5 और आरोपियों को दबोचा, कुरकुरे के पैकेटों के नीचे छिपाकर होती थी सप्लाई

Anuj Nirala

MP STF Drug Bust: भोपाल। मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को नशीले कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों पर कुल 80 हजार रुपये का इनाम घोषित था। नई गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक तीन नाबालिगों सहित 15 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

किराए के मकान में चल रही थी अवैध फैक्ट्री

MP STF Drug Bust: गौरतलब है कि 28 और 29 मई की दरमियानी रात STF ने भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल सिटी में एक किराए के मकान पर छापा मारकर अवैध कफ सिरप निर्माण और भंडारण का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई के दौरान मकान के दो कमरों से करीब 2 करोड़ रुपये कीमत की अवैध कफ सिरप की खेप बरामद की गई थी।

MP STF Drug Bust: मौके से STF ने 10 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी, जिसके बाद पूरे नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू हुईं।

READ MORE: Katni Gambling Den Video: कटनी में खेतों में सज रहा लाखों का जुआ फड़! वायरल वीडियो ने खोली पोल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

बैतूल, दिल्ली और सीहोर से गिरफ्तारी

MP STF Drug Bust: जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर STF ने बैतूल, नई दिल्ली, सीहोर और अन्य स्थानों पर दबिश देकर पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से नशीले कफ सिरप की तस्करी में सक्रिय था।

कुरकुरे के पैकेटों के नीचे छिपाकर होती थी तस्करी

MP STF Drug Bust: जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। STF को पता चला है कि आरोपी ट्रकों में ऊपर कुरकुरे और अन्य खाद्य सामग्री के पैकेट लोड करते थे, जबकि उनके नीचे बड़ी मात्रा में अवैध कफ सिरप की खेप छिपाकर विभिन्न जिलों में सप्लाई की जाती थी।

MP STF Drug Bust: प्रारंभिक जांच में विंध्य और महाकौशल क्षेत्र में इस नेटवर्क की सक्रियता सामने आई है। सतना और जबलपुर जिलों में उन ठिकानों की भी जानकारी मिली है, जहां यह नशीला माल पहुंचाया जाता था।

नशे की मात्रा की भी होगी जांच

MP STF Drug Bust: STF अब यह भी जांच कर रही है कि बरामद कफ सिरप में नशे की तीव्रता बढ़ाने के लिए किसी अतिरिक्त प्रतिबंधित पदार्थ की मिलावट तो नहीं की गई थी। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह अवैध सिरप किन लोगों और नेटवर्क के माध्यम से बाजार में बेची जा रही थी।

READ MORE: Mandsaur Bank Scam: मंदसौर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट में करोड़ों का गबन, पूर्व शाखा प्रबंधक समेत उप प्रबंधक पर FIR दर्ज

MP STF Drug Bust: अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

MP STF Drug Bust: नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ STF की यह कार्रवाई प्रदेश में सक्रिय संगठित अपराध के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *