Katni Gambling Den Video: कटनी में खेतों में सज रहा लाखों का जुआ फड़! वायरल वीडियो ने खोली पोल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

Anuj Nirala

Katni Gambling Den Video: कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में अवैध जुआ संचालन का एक कथित मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत तेवरी गांव के समीप खेतों में संचालित हो रहे लाखों रुपये के जुआ फड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग एक स्थान पर बैठकर कथित रूप से जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं।

Katni Gambling Den Video: वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह जुआ फड़ कोई एक-दो दिन से नहीं, बल्कि लंबे समय से संचालित हो रहा है, जहां प्रतिदिन लाखों रुपये का दांव लगाया जाता है।

कई जिलों से पहुंचते हैं खिलाड़ी

Katni Gambling Den Video: सूत्रों के अनुसार, इस कथित जुआ फड़ में कटनी के अलावा जबलपुर, दमोह, मंडला और उमरिया जिलों से भी लोग पहुंचते हैं। दावा किया जा रहा है कि यहां दिन और रात दोनों समय जुआ गतिविधियां संचालित होती हैं और बड़ी रकम का लेन-देन होता है।

READ MORE: Bhopal Thar SUV Fire Incident: भोपाल में चलते-चलते धूं-धूं कर जली थार कार, चालक ने कूदकर बचाई जान; BHEL क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

Katni Gambling Den Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसके सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई है।

पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल

Katni Gambling Den Video: गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाने के दावे किए जाते रहे हैं। ऐसे में खुलेआम संचालित हो रहे कथित जुआ फड़ का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

Katni Gambling Den Video: क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जुआ फड़ लंबे समय से संचालित हो रहा था, तो संबंधित थाना पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी। वहीं, यह भी सवाल उठ रहे हैं कि यदि जानकारी थी तो अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

कार्रवाई की मांग तेज

Katni Gambling Den Video: वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे अवैध कारोबारों पर रोक नहीं लगाई गई, तो क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

पुलिस का पक्ष आना बाकी

Katni Gambling Den Video:इस पूरे मामले में पुलिस विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी।

READ MORE: Niwari Rabies Vaccine Crisis: निवाड़ी में रेबीज वैक्सीन का संकट कुत्ते के काटने के बाद युवक को समय पर नहीं मिला इंजेक्शन, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Katni Gambling Den Video: अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस क्या कदम उठाती है और कथित जुआ फड़ के संचालकों एवं इसमें शामिल लोगों के खिलाफ किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *