HomeMadhya PradeshBhopalBhopal Metro Priority Corridor : भोपाल मेट्रो का सफर शुरू, 21 दिसंबर...

Bhopal Metro Priority Corridor : भोपाल मेट्रो का सफर शुरू, 21 दिसंबर से आम जनता के लिए खुलेगा प्रायोरिटी कॉरिडोर

Date:

Related stories

भोपाल : राजधानी भोपाल के नागरिकों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी है। भोपाल मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर 21 दिसंबर से आम यात्रियों के लिए शुरू होने जा रहा है। लगभग छह साल के इंतजार के बाद मेट्रो सेवा का यह पहला चरण यात्रियों को समर्पित किया जाएगा। मेट्रो के संचालन से शहर में यातायात व्यवस्था को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

एम्स से सुभाष नगर तक चलेगी पहली मेट्रो
भोपाल मेट्रो की पहली ट्रेन 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे एम्स से सुभाष नगर के लिए रवाना होगी। इस कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 7 किलोमीटर है, जिसमें 8 स्टेशन शामिल हैं। शुरुआती चरण में तीन कोच वाली मेट्रो चलाई जाएगी, जो प्रतिदिन कुल 17 फेरे लगाएगी।

Read More : M.P News : IAS सर्विस मीट के चलते IPS अधिकारियों की पदोन्नति पर लगी रोक, DPC स्थगित

किराया संरचना तय, फ्री सफर नहीं
मेट्रो प्रशासन ने किराया भी स्पष्ट कर दिया है। शुरुआती दौर में फ्री यात्रा की सुविधा भोपाल में लागू नहीं होगी। तय किराया इस प्रकार होगा—

  • 1 से 2 स्टेशन: ₹20
  • 3 से 5 स्टेशन: ₹30
  • 6 से 8 स्टेशन: ₹40

मेट्रो की फ्रीक्वेंसी और समय
प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो की फ्रीक्वेंसी 75 मिनट रखी गई है। अंतिम मेट्रो ट्रेन शाम 7 बजे सुभाष नगर की ओर रवाना होगी। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर मेट्रो की संख्या और फ्रीक्वेंसी बढ़ाए जाने की संभावना है।

शहर के ट्रैफिक को मिलेगी राहत
भोपाल मेट्रो के संचालन से न केवल यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर मिलेगा, बल्कि शहर के ट्रैफिक दबाव और प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। मेट्रो को भोपाल के भविष्य के स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की रीढ़ माना जा रहा है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here