Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025: यूएई के खिलाफ मैच से पीछे हटा पाकिस्तान, टूर्नामेंट से बाहर

0
195
Asia Cup 2025
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 : नई दिल्ली : एशिया कप 2025 का 10वां मुकाबला आज दुबई में पाकिस्तान और मेज़बान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच खेला जाना था। लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने यह मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इसके चलते पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, जबकि यूएई को वॉकओवर मिल गया है और वह सुपर-4 में क्वालिफाई कर गई है।

Asia Cup 2025 : हैंडशेक विवाद बना कारण

Asia Cup 2025 : इस फैसले की जड़ें रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद के विवाद में जुड़ी हैं। उस मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज़ किया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस घटना की शिकायत मैच रेफरी एंडी पॉयक्राफ्ट के खिलाफ ICC में दर्ज कराई थी। PCB का आरोप था कि पॉयक्राफ्ट ने टॉस के वक्त पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को हैंडशेक न करने की बात कही थी, जो क्रिकेट की परंपरा और MCC के नियमों के खिलाफ है।

Asia Cup 2025 : PCB ने रेफरी को हटाने की मांग की थी, लेकिन ICC ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद PCB ने संकेत दिए थे कि यदि रेफरी नहीं बदले गए, तो वे अगला मैच नहीं खेलेंगे।

Asia Cup 2025 : मैच से पहले का घटनाक्रम

Asia Cup 2025 : हालांकि, पाकिस्तानी खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए और मैच खेलने के संकेत दिए। लेकिन एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई थी। मैच से ठीक एक घंटे पहले जब यूएई की टीम मैदान पर पहुंच चुकी थी और पाकिस्तान की टीम बस के इंतज़ार में थी, तब अचानक पाकिस्तानी टीम ने मैदान में उतरने से इनकार कर दिया।

Asia Cup 2025 : ग्रुप-बी की स्थिति

Asia Cup 2025 : ग्रुप-बी में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान की टीमें थीं। भारत पहले ही अपने दोनों मैच जीतकर सुपर-4 में पहुंच चुका है। ओमान हारकर बाहर हो चुका है। पाकिस्तान और यूएई के बीच आज का मैच निर्णायक होना था। लेकिन पाकिस्तान के हटने से यूएई को सीधे 2 अंक मिल गए और उसने सुपर-4 में जगह बना ली।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here