Baloda Bazar News:जर्जर स्कूल और बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

Sanjay Sahu
Baloda Bazar News

Baloda Bazar News:बलौदा बाजार। जिले के भाटापारा विकासखंड स्थित ग्राम धुर्राबांधा में जर्जर स्कूल भवन और खराब सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर आश्वासन देने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Baloda Bazar News:ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास स्थित रियल इस्पात संयंत्र से भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा सड़क निर्माण भी अधूरा है। बताया गया कि सड़क के एक ओर निजी जमीन और दूसरी ओर शासकीय भूमि पर बने मकानों के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।

Baloda Bazar News:ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव का सरकारी स्कूल भवन काफी जर्जर हो चुका है। भवन की खराब स्थिति के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार यशवंत कुमार, पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी और रियल इस्पात संयंत्र के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।

प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जर्जर स्कूल भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। वहीं रियल इस्पात संयंत्र की ओर से सड़क की तत्काल मरम्मत और निर्माण कार्य में तेजी लाने का भरोसा दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Baloda Bazar News:प्रशासन के निर्देश के बाद रियल इस्पात संयंत्र ने सड़क की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही उनकी समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *