reel-drowning-incident: रील बनाने का शौक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। अहिरन नदी में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे निखिल सिंह की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। पूरी घटना का करीब 3 मिनट 56 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, निखिल अपने दोस्तों के साथ कुसमुंडा क्षेत्र में पिकनिक मनाने गया था। इस दौरान सभी मौज-मस्ती कर रहे थे और वीडियो शूटिंग भी चल रही थी। निखिल ने रील बनाने के लिए नदी में छलांग लगाई और शुरुआत में वह सामान्य तरीके से तैरता और हाथ हिलाता नजर आया।
reel-drowning-incident: किनारे पर मौजूद उसके दोस्त लगातार उसका वीडियो बनाते रहे, लेकिन कुछ ही समय बाद स्थिति बदलने लगी। वीडियो में साफ दिखता है कि निखिल पानी में संघर्ष करने लगा, कभी हाथ ऊपर उठाता तो कभी तेजी से छटपटाता नजर आता है। बावजूद इसके उसके दोस्तों को यह एक रील का हिस्सा ही लगता रहा।
कुछ सेकंड बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई और वह धीरे-धीरे पानी में डूबने लगा। जब तक दोस्तों को समझ आया कि यह कोई शूटिंग नहीं बल्कि असली खतरा है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और निखिल नदी में समा गया।
reel-drowning-incident: घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम ने लगातार तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद निखिल का शव बरामद किया गया। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर रील और सोशल मीडिया क्रेज के खतरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।









