Thursday, October 8, 2026
Home Madhya Pradesh Indore इंदौर की ARC कंपनी में गंदे पानी से बन रहा था सिरप,...

इंदौर की ARC कंपनी में गंदे पानी से बन रहा था सिरप, DCGI की रिपोर्ट ने खोली पोल…

इंदौर
इंदौर

इंदौर। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के निर्देश पर इंदौर में स्थित एआरसी (ARC) कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। DCGI की एक निरीक्षण रिपोर्ट में कंपनी में गंभीर खामियों का उल्लेख किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है, जिसके तहत कंपनी में सिरप का उत्पादन तत्काल बंद करा दिया गया है।

READ MORE : सिंघम की तर्ज पर जुआरियों पर टूट पड़े सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राजपूत व उनकी टीम, जानें फिर क्या हुआ….

जानकारी के अनुसार, DCGI की पांच सदस्यीय टीम ने 27 से 29 सितंबर के बीच इस कंपनी का निरीक्षण किया था। रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट में साफ तौर पर जिक्र है कि कंपनी में सिरप बनाने के लिए गंदे पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था और तैयार सिरप को प्लास्टिक के डब्बों में रखा जाता था।

इस गंभीर अनियमितता के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और ड्रग कंट्रोलर विभाग ने तत्काल प्रभाव से एआरसी कंपनी को उत्पादन बंद करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई प्रदेश में दवा सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

READ MORE : रीवा में हड़कंप : सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की छत से कूदने वाली थी युवती! जांबाज महिला गार्ड ने मौत के मुँह से खींच लाई

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here