Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News: ऑटो पलटने से 4 लोग घायल, क्षत्रिय कुलावंत संगठन ने...

Singrauli News: ऑटो पलटने से 4 लोग घायल, क्षत्रिय कुलावंत संगठन ने तत्परता से पहुंचाया अस्पताल, अधूरे चौड़ीकरण कार्य और संकेतक न होने से हुआ हादसा, देर रात की घटना

Singrauli News:
Singrauli News:

Singrauli News: सिंगरौली | परसौना पुल के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।उसी समय निजी कार्य से वापस आ रहे क्षत्रिय कुलावंत संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। संगठन के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। इसके बाद पलटे हुए ऑटो को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।

अधूरा निर्माण बना हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परसौना पुल पर चल रहा चौड़ीकरण कार्य अधूरा है। सड़क पर न तो पर्याप्त संकेतक लगे हैं और न ही बैरिकेडिंग की गई है। इसी कारण ऑटो चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया।

ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुल के चौड़ीकरण कार्य को जल्द पूरा किया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

Singrauli News: इनका रहा सहयोग

Singrauli News: राहत एवं बचाव कार्य में क्षत्रिय कुलावंत संगठन के संस्थापक अंकित सिंह,उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह,अवध सिंह,विकेश सिंह दशरथ सिंह और बृजभूषण सिंह की अहम भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने संगठन की मानव सेवा की सराहना की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here