Bharatiya Mazdoor Sangh : रीवा में भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन, बाह्य स्रोत व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की मांगे सरकार के समक्ष रखीं

VIKASH KHALKHO

Bharatiya Mazdoor Sangh : रीवा : आज भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश द्वारा अपनी लंबित प्रमुख मांगों को लेकर रीवा कलेक्ट्रेट में विशाल प्रदर्शन किया गया। संघ के पदाधिकारियों और जिलेभर से पहुंचे श्रमिकों ने सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर खींचने के लिए जोरदार आंदोलन किया।

संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा, जिसमें बाह्य स्रोत कर्मियों, दैनिक वेतनभोगी और आउटसोर्स कर्मचारियों की विभिन्न मांगों का उल्लेख किया गया। ज्ञापन में प्रदेश के बाह्य स्रोत/आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा, नियमित वेतन और श्रम कानूनों का पूर्ण पालन कराने की मांग की गई। इसके साथ ही हरियाणा राज्य की तर्ज पर सेवा सुरक्षा नीति लागू करने का आग्रह भी किया गया।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सभी विभागों, निगम-मंडलों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर नियमितिकरण का लाभ दिया जाना चाहिए। वर्ष 2007 से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी व संविदा कर्मियों का समायोजन करने की मांग भी शामिल रही।

संघ ने आरोप लगाया कि वर्ष 2000 के बाद नियुक्त कई कर्मचारियों को अब तक वेतनमान और सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं मिला है, जिसे शीघ्र लागू करने की आवश्यकता है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि समय पर निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *