Breaking News : मदरसे गया 13 साल का मासूम कल से लापता…

Parivesh

भोपाल। Breaking News : शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय मासूम के लापता होने से हड़कंप मच गया है। अशोका गार्डन निवासी अजमत अली रोज़ की तरह मदरसे के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। जब देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अजमत के अचानक गायब हो जाने से पूरे मोहल्ले के लोग परेशान है। परिजन उसकी तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं और रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, मदरसे और रास्ते की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल अजमत अली का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना ने इलाके के लोगों को चिंता में डाल दिया है और वे बच्चे की सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *