Indore Breaking : मानसून का कहर जारी, तेज हवा और बारिश से जनजीवन प्रभावित…

Parivesh

इंदौर। Indore Breaking :  शहर में मानसून लगातार तीसरे दिन भी अपना असर दिखा रहा है। मंगलवार को इंदौर में करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया।

तेज हवा और भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली गुल होने की घटनाएं सामने आई हैं। बारिश का सबसे ज्यादा असर विजयनगर, पलासिया, बाणगंगा, रावजी बाजार और स्कीम नंबर 78 जैसे क्षेत्रों में देखा गया, जहां जलभराव और बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में और तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। नगर निगम और बिजली विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में राहत और मरम्मत कार्य में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें और सतर्क रहें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *