Friday, October 9, 2026
Home National Rajasthan News : जयपुर-अजमेर हाईवे पर सिलेंडर से भरा ट्रक बना आग...

Rajasthan News : जयपुर-अजमेर हाईवे पर सिलेंडर से भरा ट्रक बना आग का गोला, 2 घंटे तक धमाके….2 की मौत….

Rajasthan News
Rajasthan News

Rajasthan News : जयपुर, राजस्थान। जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात दूदू के पास भयंकर सड़क हादसा हुआ। एलपीजी सिलेंडरों से भरे एक ट्रक और केमिकल लदे एक टैंकर में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद सिलेंडर ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज़ इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, और विस्फोट के बाद 500 मीटर दूर खेतों तक सिलेंडर जा गिरे।

READ MORE : Bhopal News : सिर-धड़ गायब, कोलार में मानव अंग मिलने से मचा बवाल, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; पहचान बनी बड़ी चुनौती…

Rajasthan News : दो घंटे तक फटते रहे सिलेंडर, हाईवे सील

टक्कर के बाद लगी आग इतनी प्रचंड थी कि ट्रक के सिलेंडर लगातार करीब 2 घंटे तक फटते रहे, जिससे कई अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में केमिकल टैंकर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिलेंडर ट्रक के ड्राइवर के जिंदा जलने की आशंका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)

हादसे की सूचना मिलते ही दूदू, बगरू और किशनगढ़ से दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हाईवे पर यातायात रोक दिया है और आग पर काबू पाने की मशक्कत जारी है।

 

डिप्टी CM ने लिया जायजा, CM ने जताया दुख

यह दर्दनाक घटना मौजमाबाद क्षेत्र में सावरदा पुलिया के निकट हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ट्रक चालक और हेल्पर के बारे में पता लगाया जा रहा है। एसएमएस अस्पताल प्रशासन को भी सतर्क कर दिया गया है।

READ MORE : CM Yadav Schedule Today : सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम…..

मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘एक्स’ पर इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि दमकल और आपदा प्रबंधन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here