M.P News : भिंड S.P असित यादव का विदाई डांस वायरल! “नायक नहीं खलनायक हूँ मैं” पर झूमे

Rahul Goshwami

ग्वालियर : भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस असित यादव के ग्वालियर रेंज में डीआईजी पद पर पदस्थ होने के बाद उनकी विदाई पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह कार्यक्रम एक अनौपचारिक माहौल में आयोजित किया गया था, जिसमें अधिकारी का अलग ही अंदाज देखने को मिला।

फिल्मी गाने पर डांस बना चर्चा का विषय

वायरल वीडियो में असित यादव फिल्मी गीत “नायक नहीं खलनायक हूँ मैं” पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है और लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर दो धड़े

कुछ लोग इसे एक सामान्य विदाई समारोह का हिस्सा और हल्के-फुल्के माहौल में लिया गया उत्सव बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की गरिमा से जोड़कर सवाल भी उठाए हैं।यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार वायरल हो रहा है और लगातार बहस का विषय बना हुआ है।

नई जिम्मेदारी, नई भूमिका

असित यादव को अब ग्वालियर रेंज में डीआईजी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यकाल और कार्यशैली को लेकर भी पहले से चर्चा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *