Damoh Poisonous Liquor Suspect Case: सागर के बाद दमोह में जहरीली शराब की आशंका; शराब पीने से ग्रामीण की हालत गंभीर

VIKASH KHALKHO

दमोह। Nishaanebaz.com-Damoh Poisonous Liquor Suspect Case: सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के प्रशासनिक और राजनीतिक हड़कंप के बीच अब पड़ोसी जिले दमोह से भी जहरीली शराब की आशंका का संदिग्ध मामला सामने आया है।

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत गणेशपुरा हरदुआ गांव के एक निवासी की शराब पीने के बाद तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Read More : Bilaspur Khaparganj Violence BJP Worker Arrest: खपरगंज हिंसा में नया मोड़; भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में उतरी ‘आप’

सागर के रहली से शराब पीकर घर लौटा था पीड़ित, लगातार होने लगीं उल्टियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित भगवान सिंह आदिवासी दमोह से सागर जिले के रहली कस्बे गया हुआ था। जब वह शाम को अपने गांव लौटा तो अत्यधिक नशे की हालत में था। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। घबराए परिजनों ने आनन-फानन में देर रात उसे दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Read More : Chhattisgarh DEO Transfers: छत्तीसगढ़ में कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी बदले, देखें पूरी लिस्ट

इलाज में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने सागर मेडिकल कॉलेज किया रेफर

दमोह जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने भगवान सिंह को ऑब्जर्वेशन में रखकर इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सागर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सागर में हाल ही में जहरीली शराब के कारण 15 लोगों की जान जा चुकी है, जिसके चलते इस नए मामले ने स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

Read More : Dhar Tanda Road Jobat Rail Section: आजादी के 78 साल बाद धार में पहुंची ट्रेन; पीएम मोदी ने किया जोबट-टांडा रोड ट्रैक का लोकार्पण

दमोह एसपी आनंद कलादगी पहुंचे अस्पताल, सैंपल जांच के बाद होगी पुष्टि

घटना की सूचना मिलते ही दमोह पुलिस अधीक्षक (SP) आनंद कलादगी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया जहरीली शराब की आशंका जताई जा रही है, हालांकि डॉक्टरों द्वारा लिए गए ब्लड व अन्य सैंपलों की लैब रिपोर्ट आने के बाद ही तबीयत बिगड़ने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *